– पत्नी की नजरों से दूर प्रेमिका को रखा था किराए के घर में, पति के करतूत की लगी भनक तो बच्चों संग मारा छापा
Wife Catches Husband with Alleged Girlfriend, JMN : पत्नी और दो बच्चों के रहते पति को एक और महिला से मोहब्बत हो गई। उसने प्रेमिका को पत्नी की नजरों से दूर एक किराए के घर में रखा था, लेकिन उसका भांडा फूट गया। पत्नी ने अपने दो बच्चों संग पति की प्रेमिका के घर छापा मार दिया। दोनों रंगेहाथ पकड़े गए, जिसके बाद पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर दोनों को धुन डाला। मामला मुखानी थाना पहुंचा, जहां दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, महिला को संदेह था कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के संपर्क में है। बुधवार को कथित तौर पर पति के एक मकान में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
थाने में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझाया और भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए काउंसिलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू की। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है। आवश्यकतानुसार आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।
