नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा

नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा

. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, 27 दिन बाद आया पकड़ में, वीडियो वायरल होने के बाद कार से हटा दी थी नंबर प्लेट, कार सीज

Tape on Car Number Plate, JMN : सोशल मीडिया पर नंबर प्लेट छिपाकर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी चालक ने कार से नंबर प्लेट ही हटा दी, लेकिन बच नहीं पाया। आखिरकार 27 दिन बाद कार हत्थे चढ़ी तो यातायात नियमों और कई नियमों का उलंघन पाया गया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता को कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार और उनकी टीम ने संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वाहन चालक ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट को जानबूझकर ढक रखा था। वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म भी लगी थी। इतना ही नहीं, चालक मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका।

यातायात नियमों के उल्लंघनों को देखते हुए पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में चालान कर कार को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पहचान मानव मनचंदा पुत्र अनंत मनचंदा, निवासी सौरभ होटल के पास, वार्ड नंबर-16, सिविल लाइंस, के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *