प्रेम विवाह के 17 दिन बाद बनभूलपुरा की निशा की दिल्ली में हत्या

प्रेम विवाह के 17 दिन बाद बनभूलपुरा की निशा की दिल्ली में हत्या

– निशा परवीन का गला घोंटने का शव बेड के नीचे छिपाकर फरार हुआ पति, पति के अवैध संबंध की बात सामने आने के बाद वारदात

Murder of Banbhoolpura’s Nisha in Delhi, JMN : नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रहने वाली एक युवती की दिल्ली में हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेम विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति ने ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे छिपाकर फरार हो गया। मामले में पति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा वार्ड-32 निवासी निशा परवीन रोजगार की तलाश में कुछ वर्ष पहले दिल्ली गई थी। वहां एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के वैशाली निवासी मोहम्मद एजाज से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल 2026 को दोनों ने दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया था।

सूत्रों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद निशा को पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि निशा इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कह रही थी, जिससे एजाज नाराज रहने लगा।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते एजाज ने निशा का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों बाद कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया।

पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हल्द्वानी पुलिस के पास अब तक मामले की आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *