ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 98 हजार की ठगी

ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 98 हजार की ठगी

– गूगल से कस्टर केयर का नंबर तलाशना पड़ गया भारी, एपीके फाइल डाउनलोड करते ही दो खातों से उड़ी रकम

Cyber Fraud, JMN : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गूगल पर मिले कथित ब्लिंकिट कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को ब्लिंकिट का अधिकारी बताकर महिला को व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उसके दो बैंक खातों से कुल 98,210 रुपये निकाल लिए गए।

मुखानी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी नूतन पाण्डे ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर को दी तहरीर में लिखा, उन्होंने बीती छह मई को ब्लिंकिट एप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। ऑर्डर के दौरान तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने गूगल पर ब्लिंकिट कस्टमर केयर का नंबर खोजा। उक्त नंबर पर बात करने वाले ने खुद को ब्लिंकिट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया।

आरोप है कि ठग ने समस्या का समाधान करने के बहाने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक पीडीएफ फाइल भेजी, जिसके पीछे एपीके फाइल थी। जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनके बैंक खातों तक ठगों की पहुंच बन गई। इसके बाद 16 मई को उनके दो बैंक खातों से 98,210 रुपए निकाल लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *